एकदिवसीय श्रृंखला में भी हुआ वेस्टइंडीज का सफाया (लीड-1)
सेंट कीट्स, 1 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने टेस्ट के बाद एकदविसीय श्रृंखला में भी वेस्टइंडीज का सफाया कर दिया। मेहमान बांग्लादेश ने शुक्रवार को श्रृंखला के तीसरे और आखिरी मैच में तीन विकेट से जीत दर्ज करने के साथ ही श्रृंखला पर भी 3-0 से कब्जा कर लिया।
बांग्लादेश ने 249 रनों का लक्ष्य 48.5 ओवरों में सात विकेट गवांकर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम के दोनो सलामी बल्लेबाजों तमीम इकबाल और जुनैद सिद्दीक ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। एक समय बांग्लादेशी टीम संकट में दिख रही थी लेकिन महमूदुल्लाह ने नाबाद 51 रन बना कर अपनी टीम को जीत दिला दी। उनके अलावा जुनैद ने भी 55 रनों की अहम पारी खेली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम 47.4 ओवरों में 248 रन ही बना सकी। मेजबान टीम की ओर से आंद्रे फ्लेचर ने सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से महमूदुल्लाह, महबूबुल आलम और अब्दुर रज्जाक ने दो- दो विकेट चटकाए। महमूदुल्लाह को मैन ऑफ द मैच और सकीबुल हसन का मैन ऑप द सीरीज चुना गया।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले बांग्लादेश ने टेस्ट श्रृंखला में भी वेस्टइंडीज को 2-0 से मात दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications