दूसरे एकदिवसीय में पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाई
दाम्बुला, 1 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में शनिवार को पाकिस्तान के तीन बल्लेबाज सस्ते ही पेवेलियन लौट चुके हैं। पाकिस्तानी टीम 15 ओवरों में तीन विकेट पर 48 रन बना चुकी है।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम के खाते में अभी एक भी रन नहीं जुड़ा था कि सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद के रूप में पहला झटका लगा। जमशेद को नुवान कुलसेकरा ने माहेला जयवर्धने के हाथों कैच करा दिया।
पाकिस्तान अभी पहले झटके से उबरा भी नहीं था कि 21 रनों के कुल स्कोर पर कामरान अकमल और शोएब मलिक के रूप में उसके दो अहम विकेट गिर गए। खबर लिखे जाने तक कप्तान यूनुस खान 16 और अपना पहला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे उमर अकमल भी 16 रन बनाकर नाबाद थे।
गौरतलब है कि श्रृंखला में श्रीलंका 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications