एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट से बाहर हुए प्रकाश
प्रकाश युक्रेन के सर्गेइ बुबका जूनियर के खिलाफ हुए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पूरा होने से पहले ही कोर्ट छोड़ दिया।
मैच से हटने के वक्त प्रकाश पहला सेट 3-6 से गंवा चुके थे और दूसरे सेट में 2-4 से पीछे चल रहे थे।
क्वार्टर फाइनल में बुबका जूनियर की भिड़ंत चिली के पॉल केंडेविले से होगी। केंडेविले ने हॉलैंड के इगोर सिजस्लिंक को 6-4, 6-4 से पराजित किया।
बुबका जूनियर पोल्ट वॉल्ट में अनेक विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले पोल्ट वॉल्ट के महानतम एथलीट सर्गेइ बुबका के पुत्र हैं।
एकल में हारने के बाद प्रकाश ने युगल में अपनी चुनौती बरकरार रखी। अपने पाकिस्तानी साथी ऐसाम उल हक कुरैशी के साथ खेलते हुए प्रकाश सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
प्रकाश और कुरैशी ने बुबका और रूस के एलेक्जेंडर कुर्दावत्सेव की जोड़ी को 6-3, 7-6 (3) से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications