पाक के 100 रन पूरे, 7 खिलाड़ी पेवेलियन लौटे (लीड-1)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम के खाते में अभी एक भी रन नहीं जुड़ा था कि सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद के रूप में पहला झटका लगा। जमशेद को नुवान कुलसेकरा ने माहेला जयवर्धने के हाथों कैच करा दिया।
पाकिस्तान अभी पहले झटके से उबरा भी नहीं था कि 21 रनों के कुल स्कोर पर कामरान अकमल और शोएब मलिक के रूप में उसके दो अहम विकेट गिर गए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला नहीं थम सका। पाकिस्तनी टीम ने 87 रनों के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते अपने सात विकेट गवां दिए। अपना पहला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे उमर अकमल महज 18 रन ही बना सके। खबर लिखे जाने तक कप्तान अुब्दल रज्जाक पांच और उमर गुल दो रन बनाकर नाबद थे।
गौरतलब है कि श्रृंखला में श्रीलंका 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications