ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक शूमाकर ने मासा की खैरियत पूछी लेकिन वह पत्रकारों से बात किए बगैर ही वहां से चले गए। शूमाकर ने मासा के स्थान पर फेरारी टीम का चालक बनना स्वीकार किया है। वह 23 अगस्त को वेलेन्सिया में होने वाली रेस में फेरारी की कार में बैठेंगे। बहुत संभावना है कि वह पूरे सत्र के लिए फेरारी के चालक बने रहेंगे।
हंगेरियन फार्मूला वन ग्रां पी रेस के क्वालीफाईंग सत्र के दौरान ट्रैक पर भीषण दुर्घटना का शिकार होने वाले मासा सोमवार को अपने घर साओ पाउलो रवाना हो जाएंगे।
ट्रैक के बीचोंबीच हुई जबरदस्त दुर्घटना में मासा के सिर की हड्डी को भारी नुकसान पहुंचा था। ब्राउन जीपी टीम के चालक रुबिन्स बारिकेलो की दुर्घटनाग्रस्त कार का एक टुकड़ा मासा के हेलमेट से टकरा गया था।
हेलमेट के क्षतिग्रस्त होने के कारण मासा के सिर और आंख के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट लगी थी। मासा ने खुद को बचाने के लिए आपातकालीन ब्रेक का उपयोग किया था लेकिन उनकी कार जबरदस्त रफ्तार में टायर से बनी दीवार से टकरा गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।