For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PICS : तस्वीरों और ट्वीट्स में देखिए कैसे देशभर में मनाया गया पीवी सिंधु की ऐतिहासिक जीत का जश्न

रियो डी जेनेरियो। भारत के लिए ओलंपिक के 13वें दिन भी खुश करने वाली खबर आई है। भारत की नई बैडमिंटन सनसनी पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक में अपने जीत के सफ़र को आगे बढ़ाते हुए दुनिया की नंबर 3 खिलाड़ी को मात दे दी। गुरुवार को हुए मुकाबले में सिंधु ने दो सीधे सेटों में जापानी प्रतिद्वंदी नोजोम ओकुहारा को 21-19 और 21-10 से हरा दिया। Rio Badminton : पीवी सिंधु ने दुनिया की नंबर 3 खिलाड़ी को हराकर रजत पदक किया पक्का

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत के लिए साक्षी मलिक के बाद लगातार दूसरे दिन दूसरा पदक भी पक्का हो गया। सिंधु ने इससे पहले हुए मुकाबले में विश्व की नंबर 2 महिला बैडमिंटन खिलाड़ी को भी हराकर सभी को चौंकाया था। सिंधु की इस ऐतिहा​सिक जीत पर उन्हें देश-दुनिया से बधाई मिल रही है।

घर में जश्न का माहौल है तो वहीं सोशल मीडिया पर चारों तरफ हैं सिंधु और सिर्फ सिंधु। फाइनल मुकाबले को लेकर पीवी सिंधु के माता-पिता की क्या रही प्रतिक्रिया, देखिए नीचे वीडियो में :

वनइंडिया आपके लिए इस ऐतिहासिक जीत को बयां करते कुछ प्रमुख ट्वीट भी लाया है। इन्हें पढ़कर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि इस जीत और पदक के भारतीयों की नज़र में क्या मायने हैं :

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीवी सिंधु की जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुपर्ब परफॉर्मेंस सिंधु। तुमने भारत को गर्व करने का मौका दिया है। फाइनल मुकाबले के लिए बधाई।'

भारतीय क्रिकेट लेजेंड वीरेंद्र सहवाग ने पीवी सिंधु की जीत पर अपने चिर-परिचित अंदाज में ​क्रिएटिव ट्वीट किया है। उन्होंने सिंधु को बधाई देते हुए लिखा है कि सिख, ईसाई, मुस्लिम, हिंदु...सबका दिल जीत गई सिंधु।

वहीं बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा है, 'कभी महिलाओं को कम नहीं आंकना चाहिए। पीवी सिंधु तुम देश की शान हो।' उन्होंने एक अन्य ट्वीट के ज़रिए लेखिका शोभा डे पर भी कटाक्ष किया है। इसमें अमिताभ ने लिखा है, 'तुम खाली हाथ भारत वापस नहीं आ रही हो सिंधु, हम आपके साथ सेल्फी निकालना चाहते हैं।'

वहीं ओलंपिक में व्यक्तिगत गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने पीवी सिंधु को बधाई देते हुए लिखा, 'गोल्ड क्लब में स्वागत है सिंधु। इसमें अकेले रहना काफी मुश्किल है।'

जनरल वीके सिंह ने ट्वीट में लिखा,'मैं पीवी सिंधु के प्रदर्शन से अतिउत्साहित हूं। भारतीय महिलाएं हमें गर्व करने का मौका दे रही हैं। मैं सिंधु से निवेदन करता हूं कि भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतें।'

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव ने लिखा, 'मैं आपको सैल्यूट करता हूं #PVSindhu. आपके स्मैश से तो पर्वत भी खिसक जाता.. क्या आक्रामकता दिखाई... एक और भारतीय महिला ने इतिहास रच दिया..अब गोल्ड जीतो.

महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने लिखा, ''पीवी सिंधु, बधाई... रियो ओलिंपिक 2016 में पदक... भारत, महिलाओं खेलों में आगे बढ़ो...''

स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने ट्वीट किया, ''भाइयों इस छोरी (लड़की) ने भी लट्ठ गाड़ दिया... पीवी सिंधु पर गर्व और फाइनल के लिए शुभकामनाएं... उम्मीद करता हूं कि आप गोल्ड मेडल जीतें.''

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:15 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+