For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भाइयों की बेमिसाल जोड़ियों में शुमार हुए अकमल बंधु

By Staff

उमर ने बीते मंगलवार को अपने तीसरे अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में ही श्रीलंका के खिलाफ नाबाद शतक जड़कर क्रिकेट की दुनिया में भैया कामरान की कतार में खड़ा होने का आगाज कर दिया। दाहिने हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने केवल 72 गेंदों पर नाबाद 102 रन बना डाले।

पाकिस्तानी टीम का अभिन्न हिस्सा बन चुके कामरान बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। अब उनके साथ छोटे अकमल यानी उमर का नाम भी जुड़ गया है। उमर की उम्र महज 19 वर्ष है। बीते एक अगस्त को ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। इन दोनों भाइयों के अलाव इनके तीसरे भाई अदनान भी हैं जो पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में खासी वाहवाही बटोर रहे हैं। मतलब यह कि पूरा अकमल परिवार ही क्रिकेट में रच-बस जाने को तैयार है।

यद्यपि, अभी उमर को कामरान की कतार में बेझिझक खड़ा करना जल्दबाजी होगी। कामरान ने सात वर्ष पहले वर्ष 2002 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। अब तक उन्होंने 43 टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें वह 2,226 रन बना चुके हैं। कामरान ने अब तक खेले 103 एकदिवसीय मैचों में भी 2,053 रन बनाए हैं। दूसरी ओर उमर का भी घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। प्रथम श्रेणी के 26 मैचों में उमर ने 52.16 की औसत से 1,930 रन बनाए हैं।

वैसे भाइयों की इस जोड़ी के अलावा कई ऐसी जोडियां हैं जौ मौजूदा विश्व क्रिकेट में अपना जलवा बिखेर रही हैं। भारतीय टीम में पठान बंधु यानी यूसुफ और इरफान की जोड़ी आज के दौर की बेहतरीन जोड़ियों में से एक है। इसी तरह आस्ट्रेलिया में डेविड और माइक हसी भी उम्दा जोड़ियों में गिने जाते हैं।

कभी ग्रेग चैपल और उनके भाई इयान चैपल आस्ट्रेलियाई टीम की रीढ़ हुआ करते थे। आज के दौर में बेहद कमजोर आंकी जाने वाली जिंबाव्वे क्रिकेट टीम में एक समय फ्लावर बंधु यानी एंडी फ्लावर और ग्रांट फ्लावर ने नई जान फूंक दी थी। 90 के दशक में कई वर्षो तक फ्लावर बंधुओं के कंधों पर उनकी टीम का भविष्य टिका रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+