For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रकाश पादुकोण को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, कुछ इस अंदाज में दिखीं दीपिका

मुंबई। प्रकाश पादुकोण को सोमवार को भारतीय बैंडमिटन संघ (बीएआई) ने इस खेल में उनके योगदान के लिए 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया है। भारत को पहली बार ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का खिताब दिलाने वाले दिग्गज बैंडमिटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को यह अवॉर्ड भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने उनके परिवार की मौजूदगी में दिया।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण को सम्मानित करने के मौके पर उपराष्ट्रपति ने कहा, 'प्रतिभा का सम्मान करना भारतीय संस्कृति है। प्रकाश को सम्मान देना इसीलिए जरूरी है क्योंकि वह लोगों के प्रेरणा स्रोत हैं और उनसे युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है।' आपको बता दें कि प्रकाश ने 1980 में डेनमार्क ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी और उसी साल ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

1980 में वे विश्व के नंबर-1 पुरुष बैंडमिटन खिलाड़ी रहे प्रकाश ने कहा, 'मैं सम्मान को पाकर बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के पीछे मेरी प्रतिभा, मेरी कड़ी मेहनत के अलावा शुभचिंतकों की दुआओं का अहम रोल रहा है। मैं इसके लिए कर्नाटक राज्य बैंडमिंटन संघ और बीएआई का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने उस समय कम संसाधनों के रहते हुए मेरा समर्थन किया।'

खास बात यह थी कि, इस अवसर पर प्रकाश पादुकोण की बेटी और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मौजूद थीं। दीपिका के साथ उनकी बहन अनीषा और मां उजाला पादुकोण भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण ने ट्रेडिशन ड्रेसअप किया था। उन्होंने पिंक कलर की साड़ी कैरी की थी।

Story first published: Tuesday, January 30, 2018, 4:43 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+