For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इस बैडमिंटन स्टार ने कहा जल्द ही फाइनल में धमाल करेंगी पीवी सिंधु

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की अगर बात करें तो उन्होंने अपने प्रदर्शन से अपना एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। हालांकि इस स्टार की प्रतिभा को किस्मत का उतना साथ नहीं मिलता है। बता दें कि साल 2016 के रियो ओलिंपिक के फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद से भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु कई बार फाइनल मुकाबलों में हारी हैं। अभी हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में कैरोलीना मरीन के हाथों मिली हार के बाद यह सवाल भी उठ रहे हैं कि सिंधु शायद फाइनल मुकाबले का दबाव नहीं झेल पा रही है। हालांकि इसी बीच बैडमिंटन स्टार रहे प्रकाश पादुकोण का कहना है कि भारत की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु के खेल में कोई कमी नहीं है और उन्हें अगले साल गोल्ड मेडल को टारगेट बनाना चाहिए।

बता दें कि लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियनिशप के फाइनल में हार का सामना करने वाली सिंधु की 2016 से लेकर अब तक बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में यह आठवीं हार है। वहीं सिंधु के समर्थन में बोलते हुए पूर्व नंबर एक खिलाड़ी पादुकोण ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह अच्छा खेली। उसे श्रेय दिया जाना चाहिए कि वह लगातार दूसरे साल फाइनल में पहुंची। टॉप लेवल पर प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है। यह आसान नहीं है। उसे अगले साल गोल्ड मेडल को टारगेट बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह निश्चित तौर पर महानतम खिलाड़ियों में से एक है, इसमें कोई शक नहीं है। वह अब भी युवा है और उसे लंबा रास्ता तय करना ह। वह सिर्फ 23 साल की है और संन्यास लेने तक वह काफी कुछ हासिल कर चुकी होगी।

Story first published: Wednesday, August 8, 2018, 12:35 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+