Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 4 विकेट गंवाए

पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बनाए थे। दूसरे दिन नाबाद लौटे सलामी बल्लेबाज फवद आलम और कप्तान यूनुस खान तीसरे दिन कुछ खास नहीं कर सके और क्रमश: 16 तथा 19 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।

फवद का विकेट 22 रन के कुल योग पर गिरा था जबकि यूनुस 54 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौटे थे। इसके बाद पारी संभालने की जिम्मेदारी मोहम्मद यूसुफ और मिस्बाह उल हक के कंधों पर आ गई लेकिन यूसुफ 67 के कुल योग पर 23 रन बनाकर आउट हो गए।

खबर लिखे जाने तक मिस्बाह 57 गेंदों पर एक चौके की मदद से 19 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने 38 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाए थे।

इससे पहले, अपनी पहली पारी में 299 रन बनाने के बाद पाकिस्तान ने दानिश कनेरिया (62/5) और सईद अजमल (70/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका की पहली पारी 233 रन पर समेट दी थी।

तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+