नडाल को तीन महीने बाद मिली जीत
मांट्रियल। विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल मांट्रियल मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। बुधवार को नडाल ने तीन महीने के अंतराल के बाद अपना पहला मैच जीता।
वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक नडाल ने दूसरे दौर के मुकाबले में डेविड फेरर को हराया। फेरर हालांकि पैर में तकलीफ की वजह से मैच पूरा नहीं कर सके। मैच रोके जाने तक नडाल पहले सेट में 4-3 की बढ़त बनाए हुए थे।
नडाल ने मई में पेरिस में खेले गए साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के चौथे दौर के मुकाबले के बाद पहला मैच खेला है। वह घुटने में तकलीफ के कारण विंबलडन में भी नहीं खेल सके थे। सात गेम तक चले मैच के दौरान नडाल का घुटना बिल्कुल सही स्थिति में दिखा।
रॉडिक भी तीसरे दौर में
विश्व के पांचवीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी एंडी रॉडिक भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। रॉडिक ने बुधवार को इगोर एंद्रीव को सीधे सेटों में 6-1, 7-6 से पराजित किया।
विश्व के पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्पेन के जुआन कार्लोस फरेरो भी तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। फरेरो ने 13वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसीसी खिलाड़ी गेल मोनफिल्स को 6-3, 7-6 से हराया। फरेरो ने मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के लेटन हेविट को पराजित किया था। अगले दौर में उनका सामना विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे के साथ होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications