नई दिल्ली। प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के चौथे सीजन में ओलंपिक और विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन, रियो ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।
नौ टीमों और 17 देशों के 90 खिलाड़ियों की इस लीग का समापन 13 जनवरी को बेंगलूरू में होगा । इसमें डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन, कोरिया के ली योंग दाए और भारत के एच एस प्रणय, के श्रीकांत और साइना नेहवाल भी भाग लेंगे इस लीग में पुणे सेवन एसेस नयी टीम है जिसकी अगुवाई मारिन करेंगी । नौ टीमें दिल्ली डैशर्स, अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स, अवध वारियर्स, बेंगलूरू रैप्टर्स, मुंबई राकेट्स, हैदराबाद हंटर्स, चेन्नई स्मैशेस, नार्थ ईस्टर्न वारियर्स और पुणे सेवन एसेस हैं जो छह करोड़ की ईनामी राशि के लिये भिडेंगी ।
विजेता को तीन करोड़ रूपये और उपविजेता को डेढ करोड़ रूपये मिलेंगे । तीसरे और चौथे स्थान की टीमों को 75 . 75 लाख रूपये दिये जायेंगे । साइना नार्थ ईस्टर्न वारियर्स की कप्तान साइना नेहवाल हैं । वहीं, हैदराबाद हंटर्स की कमान सिंधु संभालेंगी।