PBL4: सिंधु की शानदार शुरुआत, चौथे नंबर की शटलर मारिन को हराया
नई दिल्ली। प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के सीजन 4 में हैदराबाद हंटर्स की ओर से खेल रही भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने पुणे 7 एसेस की कैरिलोना मारिन को हराकर विजयी शुरुआत दिलाई। दुनिया की तीसरे नंबर की शटलर पीवी सिंधु ने चौथे नंबर की स्पेन की शटलर कैरोलिना मारिन को 11-15, 15-8, 15-13 से हरा दिया।
हिसाब बराबर :
इस मुकाबले के साथ ही सिंधु और मारिन का एक दूसरे के खिलाफ हार-जीत का हिसाब बराबर हो गया।14वीं बार एक दूसरे के खिलाफ कोर्ट पर आमने-सामने थीं। इस जीत के साथ सिंधु ने मारिन के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 7-7 कर लिया। इससे पहले दोनों की भिड़ंत इस साल अगस्त में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हुई थी। तब मारिन ने उन्हें 21-19, 21-10 से मात दी थी।
इस मैच के शुरुआत में मारिन ने सिंधु पर बढ़त बना ली थी। पहले मैच में मारिन ने तेजी से बढ़त बनाते हुए 11-15 से मैच अपने नाम कर लिया। दूसरे मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए सिंधु ने 15-8 से मैच जीत लिया। इसके बाद तीसरे और निर्णायक मैच में सिंधु की लय टूटती नजर आई लेकिन सिंधु ने जोरदार वापसी करते हुए मारिन को पछाड़ दिया और आखिर मैच 15-13 से अपने नाम कर मुकाबले में जीत दर्ज की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
