नागपुर टेस्ट : न्यूजीलैंड के 5 विकेट गिरे (लीड-3)
इशांत शर्मा ने रॉस टेलर को 20 जबकि कप्तान डेनियल विटोरी को तीन रन के योग पर आउट किया। केन विलियम्सन को प्रज्ञान ओझा ने बिना कोई रन बनाए सहवाग के हाथों कैच करवाया।
इससे पहले विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज टिम मैशिंटोश चार और मार्टिन गुप्टिल छह रन बनाकर शांताकुमारन श्रीसंत के शिकार हुए थे।
भारत की ओर से अब तक श्रीसंत और इशांत शर्मा ने दो-दो विकेट झटके हैं जबकि प्रज्ञान ओझा के खाते में एक विकेट गया है।
नागपुर में बीते कुछ दिनों से बेमौसम बारिश हो रही है। इस वजह से विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान गीला होने के कारण मैच भोजनकाल के बाद शुरू हुआ।
इस मैच में भारत की ओर से चोटिल जहीर खान की जगह इशांत शर्मा को टीम में शामिल किया गया है जबकि न्यूजीलैंड की टीम में गेंदबाज एंडी मैके को शामिल किया गया है जो अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications