Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डालमिया का सीएबी का अध्यक्ष बने रहना तय

इसका कारण यह है कि अध्यक्ष पद के लिए 31 जुलाई को चुनाव होना है, लेकिन डालमिया का विरोधी पक्ष इस पद के लिए किसी उम्मीदवार का नाम तय करने में नाकाम रहा। गुरुवार को उम्मीदवार का नाम तय करने की अंतिम तारीख थी।

विरोधी पक्ष ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को डालमिया के मुकाबले खड़ा करने का मन बना लिया था लेकिन बाद में अपनी रणनीति बदलते हुए उसने फिलहाल अपना फैसला एक साल के लिए टाल दिया।

विरोधी पक्ष ने गांगुली को सीएबी में पैठ बनाने के लिए एक साल का समय दिया है और आशा जताई है कि अगले साल होने वाले चुनावों में गांगुली हर हाल में डालमिया को हराकर सीएबी के अध्यक्ष बन जाएंगे।

डालमिया के विरोधी पक्ष के एक प्रमुख सदस्य ने अपनी पहचान छुपाए रखने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "हमने इस साल गांगुली को सीएबी एजीएम में मोहम्डन स्पोर्टिग का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार किया है। बिना तैयारी के डालमिया जैसे मजबूत व्यक्ति को हरा पाना संभव नहीं था, लिहाजा इसके लिए हमने 2010 तक इंतजार करने का फैसला किया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+