Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड ने चायकाल तक बनाए 3 विकेट पर 180 रन (लीड-2)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम को उस समय करारा झटका लगा, जब सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक महज 12 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौट गए। कुक ने 10 रन बनाए। उनका विकेट पीटर सिडल के खाते में गया।

इसके बाद कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने इयान बेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी निभाकर अपनी टीम को मुश्किल से उबारने का काम किया। स्ट्रॉस 114 रन के कुल योग पर 55 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी 101 गेंदों की पारी के दौरान 11 चौके लगाए।

इंग्लैंड को पॉल कोलिंगवुड से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह मात्र 24 रन बनाकर सिडल के शिकार बने। इंग्लैंड का यह विकेट 176 रन पर गिरा था।

एक छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे और दूसरे छोर पर बेल अपना विकेट बचाए रहे। बेल ने चायकाल तक 136 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 72 रन बनाए थे। अपना पहला टेस्ट खेल रहे जोनाथन ट्रॉट तीन रन बनाकर खेल रहे थे।

पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच 115 रनों से जीता था। आस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में खेले गए चौथे मुकाबले में एक पारी और 80 रन से जीत हासिल कर श्रृंखला में बराबरी की थी। शेष दो मैच बराबरी पर छूटे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+