Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, लक्ष्य 103 रन दूर (लीड-3)

सलामी बल्लेबाज थरंगा पारानाविताना 17 रन बनाकर 60 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौटे। उनका विकेट ऑफ स्पिनर सईद अजमल के खाते में गया।

खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए थे। मलिंडा वर्नपुरा 34 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 43 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान कुमार संगकारा ने एक रन बनाया था।

श्रीलंका को जीत के लिए 103 रनों की दरकार है जबकि उसके नौ विकेट सुरक्षित हैं। श्रीलंकाई टीम इस मैच को तीसरे दिन ही समाप्त कर देना चाहेगी। तीसरे दिन के खेल में अभी 32 ओवर शेष हैं।

इससे पहले, रंजना हेराथ (99-5) और नुवान कुलसेकरा (37-4) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने पाकिस्तान की दूसरी पारी 320 रनों पर समेट दी। इस तरह श्रीलंका को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य मिला।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाने वाली पाकिस्तानी टीम हेराथ और कुलसेकरा की अनुशासित गेंदबाजी के आगे बुरी तरह लड़खड़ा गई।

अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज फवद आलम (168) और कप्तान यूनुस खान (82) को छोड़कर पाकिस्तान का और कोई बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका।

करियर के पहले ही टेस्ट मैच में विदेशी धरती पर शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज फवद ने 259 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और एक छक्का जड़ा। फवद का विकेट 303 रन के कुल योग पर गिरा।

दूसरी ओर, यूनुस ने अपनी 152 गेंदों की पारी के दौरान सात चौके लगाए। उनका विकेट 285 रन के कुल योग पर गिरा। फवद और यूनुस ने दूसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी निभाई।

तीन मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 1-0 से आगे चल रहा है। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान पर नाटकीय जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+