For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चाइना ओपन: एक बार फिर से खिताब तक नहीं पहुंच पाई सिंधु, श्रीकांत ने भी किया निराश

खिताब जीतने के मामले में दिग्गज भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का निराशाजनक दौर जारी रहा। ओलंपिक सिल्वर पदक विजेता पीवी सिंधु महिला एकल वर्ग के क्वॉर्टर फाइनल में हार गई।

नई दिल्ली। खिताब जीतने के मामले में दिग्गज भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का निराशाजनक दौर जारी रहा। ओलंपिक सिल्वर पदक विजेता पीवी सिंधु महिला एकल वर्ग के क्वॉर्टर फाइनल में हार का सामना कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसी के साथ वह अपने दूसरे चीन ओपन खिताब से चूक गईं। भारत की अग्रणी खिलाड़ी सिंधु के लिए चीन ओपन में शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा।

वर्ल्ड नंबर-3 सिंधु को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीन की सातवीं रैंक की खिलाड़ी ही बिंगजियाओ ने एक घंटे और 10 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 17-21, 21-17, 15-21 से हरा दिया। एक गेम गंवाने के बाद सिंधु ने जोरदार वापसी भी की और दूसरा गेम जीतकर मुकाबले को कांटे पर ला दिया, लेकिन तीसरे गेम में वह चीनी खिलाड़ी की चपलता के आगे जीत नहीं सकी और एक बार फिर से खिताब उनके हाथ नहीं लगा।

बता दे कि सिंधु ने इस प्रतियोगिता की धमाके दार शुरूआत करते हुए लगातार दो जीत दर्ज की लेकिन वह पूरे साल ही खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज करने को लेकर जूझती रही। ऐसे में इस बार कयास लगाए जा रहे थे कि इस टूर्नामेंट में यह सूखा खत्म हो जाएगा। ऐसा हो नहीं सका और रियों ओलंपिक की रजत पदक विजेता को एक बार फिर से खिताबी मुकाम तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। इससे पहले सिंधु ने 2016 में पहली बार चीन ओपन खिताब को हासिल किया था।

वहीं, एक अन्य मुकाबले में भारतीय पुरूष बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत की ओर से निराशाजनक खबर है। श्रीकांत भी क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपै के खिलाड़ी को चुनौती नहीं दे पाये और श्रसे बाहर हो गए। सिंधू की तरह ही श्रीकांत ने भी गेम में कुछ मौकों पर दमदार खेल दिखाया। एक समय तो वह शुरूआती गेम में 10-8 की बढ़त बना चुके थे लेकिन ब्रेक के बाद चेन ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। दूसरे गेम में श्रीकांत लय पाने के लिए जूझते नजर आये। इसके बाद चेन ने उन्हे आगे भी गेम में फसाए रखा और उनको मुकाबले से बाहर कर दिया।

Story first published: Saturday, November 10, 2018, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+