फुजाओ (चीन)। ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर कमाल करने वाली पीवी सिंधू और पुरुष एकल के खिलाड़ी अजय जयराम ने चाइना ओपन सुपर सीरीज में शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
पीवी सिंधू और अजय जयराम ने महिला और पुरुषों का एकल मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने तीनों मैच शानदार तरीके से जीते हैं।
चाइना सुपर सीरीज की इनामी राशि पर नजर डालें ये सात लाख डॉलर है। भारत के दोनों ही खिलाड़ी अपनी फॉर्म बरकरार रखते हुए इसे जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।
पीवी सिंधू की बात करें तो उन्होंने अमेरिका के बेईवेन झांग को 18-21, 22-20, 21-17 से हराया। उनके बीच में शानदार मुकाबला हुआ। आपको बता दें पिछले महीने फ्रेंच ओपन में पीवी सिंधू दूसरे राउंड में ही बाहर हो गई थी।
पुरुष एकल मुकाबले में अजय जयराम ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाड़ी वेई नान को 20-22, 21-19, 21-12 से हराया।
उनके बीच कांटे का मुकाबला हुआ जो 56 मिनट तक चला। जयराम तीन बार डच ओपन चैंपियन रह चुके हैं। दो बार उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता।
दूसरी ओर भारत के और खिलाड़ी और स्विस ओपन विजेता एचएस प्रणय चीन के के खिलाड़ी कियाओ बिन का मुकाबला नहीं कर सके। 52 मिनट चले खेल में उन्हें 17-21, 19-21 हार का सामना करना पड़ा।