ट्रेस्कोथिक ने कहा कि वह अपनी टीम के लिए ओवल में खेले जाने वाले आखिरी एशेज टेस्ट मैच में खेलने की इच्छा रखते हैं।
बकौल ट्रेस्कोथिक, "इस संबंध में किसी ने मुझसे बात नहीं की है लेकिन अगर मौका मिला तो मैं वापसी का विचार कर सकता हूं। अगर मेरे सामने प्रस्ताव रखा गया तब मैं इस पर जरूर विचार करूंगा लेकिन अपनी ओर से मैं पहल नहीं करूंगा।"
33 साल के ट्रेस्कोथिक ने 17 महीने पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 2006 में भारत के साथ खेली गई श्रृंखला के दौरान वह व्यक्तिगत समस्याओं के कारण स्वदेश लौट आए थे। इसके बाद से वह लगातार काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।