स्ट्रॉस का अर्धशतक, इंग्लैंड के 100 रन पूरे (लीड-1)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम को उस समय करारा झटका लगा, जब सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक महज 12 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौट गए। कुक ने 10 रन बनाए। उनका विकेट पीटर सिडल के खाते में गया।
इसके बाद कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने इयान बेल के साथ 96 रनों की नाबाद साझेदारी निभाकर अपनी टीम को मुश्किल से उबारने का काम किया। स्ट्रॉस 94 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि बेल ने 55 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों की मदद से 41 रन बनाए थे।
पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच 115 रनों से जीता था। आस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में खेले गए चौथे मुकाबले में एक पारी और 80 रन से जीत हासिल कर श्रृंखला में बराबरी की थी। शेष दो मैच बराबरी पर छूटे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications