For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पीवी सिंधु ने कैरोलिना मरीन को हराया, पहुंची सेमी फाइनल में

सिंधु ने यह मैच 21-17, 21-13 से जीता है। यह मैच 46 मिनट तक चला और अंत में सिंधु की जीत हुई।

By Anujkumar Maurya

दुबई। इन दिनों दुबई में चल रहे दुबई वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल्स 2016 में शटलर पीवी सिंधु ने कैरोलिना मरीन को हरा दिया है। मरीन को हराकर वह सेमी फाइनल्स में पहुंच गई हैं।

रेलवे ने की चक्रवात में फंसे लोगों की मदद, सभी ने की तारीफ

सिंधु ने यह मैच 21-17, 21-13 से जीता है। यह मैच 46 मिनट तक चला और अंत में सिंधु की जीत हुई। अब सेमीफाइनल में सिंधु ग्रुप ए की टॉपर साउथ कोरिया की जी ह्युन संग के साथ खेलेंगी। वहीं दूसरी ओर पूर्व चैंपियन चीन की जु यिंग टाई ग्रुप बी की टॉपर सुन यु के साथ सेमीफाइनल में खेलेंगी।

बीडब्ल्यूएफ ने भी माना लोहा

रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर पूरे देश और दुनिया को अपने शानदार खेल का मुरीद कर लेने वाली पीवी सिंधु की प्रतिभा का लोहा विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) भी मान चुकी है।

विश्व बैडमिंटन महासंघ पीवी सिंधु को साल की सबसे बेहतरीन शटलर का खिताब दे चुकी है। रियो ओलंपिक में सिंधु को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली स्पेन की कारोलिना मारीन को गोल्डन शटल (महिला एकल) का पुरस्कार दिया गया है।

दो उपलब्धियां पहले ही कर चुकी हैं हासिल

सिंधु ने इस साल दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। रियो ओलंपिक में उन्होंने रजत पदक जीता और चाइना ओपन भी अपने नाम किया। सायना के बाद चाइना ओपन जीतने वाली वो दूसरी भारतीय हैं।

21 साल की पीवी सिंधु इस समय बैडमिंटन की दुनिया का एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। हैदराबाद की सिंधु से भारतीय बैडमिंटन प्रशंसकों को काफी उम्मीदें हैं।

ग्लास ब्रिज के बाद चीन ने बनाया न दिखाई देने वाला पुल, देखें तस्वीरें

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:15 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+