यूनुस ने कहा कि यूसुफ हाल ही में एक साल के अंतराल के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे हैं लिहाजा उन्हें उसके मुताबिक ढलने में थोड़ा वक्त तो लगेगा ही।
यूनुस ने कहा कि इंडियन क्रिकेट लीग में खेलना और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने में बड़ा फर्क है। इसी फर्क के कारण यूसुफ का खेल प्रभावित हो रहा है, जो कुछ दिनों में पटरी पर लौट आएगा।
यूनुस ने कहा, "यूसुफ एक साल से भी अधिक समय तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे हैं, लिहाजा उन्हें हाथ जमाने में थोड़ा वक्त तो लगेगा ही। मुझे पूरा यकीन है कि वह जल्द ही अपने सर्वश्रेष्ठ फार्म में लौट आएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।