Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दुनिया की सबसे अमीर बैडमिंटन खिलाड़ी बनी पीवी सिंधु, दर्ज हुई इतनी कमाई

नई दिल्ली: भारत की दमदार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु अपने खेल के साथ कमाई के क्रम में भी काफी तेजी से तरक्की कर रही हैं। ताजा मामले में फोर्ब्स मैग्जीन ने दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 15 महिला खिलाड़ियों की सूची जारी की है। सिंधु इस सूची में शामिल ना केवल इकलौती बैडमिंटन खिलाड़ी हैं बल्कि भारत की भी अकेली महिला खिलाड़ी हैं।

15 खिलाड़ियों की इस सूची में सिंधु को 13वां स्थान मिला है। सिंधु की कुल कमाई 5.5 मिलियन डॉलर (38.9 करोड़ रुपए) है। इस दौरान उन्होंने प्राइज मनी से 3.54 करोड़ और विज्ञापनों से 35.4 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस सूची में अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स टॉप पर विराजमान हैं। सेरेना की कुल कमाई 29.2 मिलियन डॉलर (लगभग 207 करोड़ रुपए) है। सिंधु की तरह ही सेरेना की सबसे ज्यादा कमाई विज्ञापनों के जरिए ही हुई है जो लगभग 177 करोड़ रुपए बतायी गई है।

फोर्ब्स के अनुसार सिंधु भारतीय बाजार में बड़ा ब्रांड बनकर उभरी हैं और उनकी विज्ञापन बाजार में काफी ज्यादा मांग है। बता दें इस समय सिंधु बैडमिंटन रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। सिंधु का भारतीय एड बाजार में ब्रांड बनने का सफल ओलंपिक खेल रजत पदक जीतने के साथ शुरू हुआ था। वे भारत की ओर से सिंगल महिला मुकाबलों में रजत जीतने वाले पहली महिला खिलाड़ी भी हैं।

सिंधु ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि 2016 में ब्राजील में आयोजित रियो डि जेनेरियो में आयोजित ओलंपिक खेलों में हासिल की थी। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबलों में जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे सेटों में 21-19 और 21-10 से हराया था। वे फाइनल मुकाबले में हालांकि स्पेन की टॉप सीड कैरोलिना मैरिन से पार नहीं पा सकी थीं और उनको रजत पद से ही संतोष करना पड़ा था।

Story first published: Wednesday, August 21, 2019, 18:33 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+