Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

World Tour Finals Badminton: पीवी सिंधु ने की जीत से शुरुआत

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने विश्व टूर फाइनल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया है। पिछली बार की उप विजेता भारतीय खिलाड़ी ने मौजूदा चैंपियन अकाने यामागुची को 24-22, 21-15 से हराकर बेहतरीन शुरुआत की।
पहला गेम 27 मिनट तक चला और इसमें दोनों शटलर ने एक दूसरे पर हावी होने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले गेम में इंटरवल के समय सिंधू 6-11 से पीछे चल रही थी लेकिन इसके बाद उन्होंने जबर्दस्त वापसी की और स्कोर 19-19 से बराबर हो गया। इसके बाद उन्होंने पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में भी जीती सिंधु:
दूसरे गेम में यामागुची पर सिंधु हावी दिखी। यागामुची सिंधु की एक गलती के दौरान जापानी खिलाड़ी 6-3 से बढ़त पर आ गई। यामागुची ने इसके बाद बाहर शॉट मारा और एक बार उनकी शटल नेट पर भी उलझी इसका फायदा सिंधु ने उठाया वह 8-7 से आगे हो गई। इसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त खेल चला सिंधु इस दौरान यागामुची पर हावी रही और जीत दर्ज की।

Story first published: Wednesday, December 12, 2018, 19:53 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+