For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Rio Badminton LIVE: रोमांचक मुकाबले में विजेता बनीं कैरोलिना मरीन, पीवी सिंधु को मिला रजत पदक

रियो डी जेनेरियो। भारत के लिहाज से आज महिला सिंगल्स बैडमिंटन का अहम मुकाबला शुरू हो चुका है। इसमें भारत की तरफ से पीवी सिंधु खेल रही हैं। उनके खिलाफ हैं दुनिया की नंबर 1 ​महिला बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मरीन। इस मुकाबले में जीतने वाले को स्वर्ण पदक और हारने वाले को रजत पदक मिलेगा। Must Click: शटलर क्वीन पीवी सिंधु से जुड़ी रोचक बातें

देखें पीवी सिंधु की एक्स्क्लूसिव तस्वीरें

रियो ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्णिम अवसर से सिंधु बस एक कदम की दूरी पर हैं। पहला गेम खेला जा रहा है और फिलहाल कैरोलिना मारिन ने बढ़त बनाई हुई है। हालांकि, अभी भी सिंधु से ओलंपिक में नया अध्याय लिखने की उम्मीद है। पहले सेट के अबतक के खेल में सिंधु ने कई गलतियां की हैं और इसका सीधा फायदा कैरोलिना को मिल रहा है। दोनों के बीच कड़ा संघर्ष जारी है।

सिंधु ने फिर से एक बार वापसी की है और स्कोर को 15-11 से 15-13 करा लिया है। उन्होंने लगातार 2 पॉइंट अर्जित किए हैं। इस बीच गेम की अबतक की सबसे बड़ी रैली यानी सबसे देर तक दोनों के बीच शटल रही।

इस दौरान कुल 49 शॉट लगातार लगे और आखिरकार सिंधु ने एक पॉइंट बनाने में कामयाबी पाई। लेकिन इसके बाद एक बार फिर से सिंधु की गलतियां शुरू हो गईं और स्कोर फिलहाल 19-16 बना हुआ है। इस बीच दोनों के बीच बराबरी का मुकाबला चल रहा है और स्कोर 19-19 से बराबर हो गया है। सिंधु ने 21-19 से पहला गेम जीत लिया है और इसी के साथ स्वर्ण पदक की उम्मीद भी बढ़ गई हैं।

इस मैच का दूसरा सेट भी शुरू हो गया और इस बार कैरोलिना ने 2-0 की बढ़त बना ली है। दूसरे सेट के मुकाबले में कैरोलिना कोई भी मौका पीवी सिंधु को नहीं दे रही हैं। उन्होंने 11-2 की बढ़त बना ली है।

इस बीच पीवी सिंधु ने एक रेफरल लिया और पॉइंट जीता। हालांकि, वह दूसरे सेट में अभी भी 7-15 से पीछे चल रही हैंं।

दूसरे सेट में भी रोचक मुकाबला जारी है। ...और सिंधु का यह स्मैश और स्कोर 9-17 पहुंचा है। हालांकि, कैरोलिना के पास अभी भी 8 पॉइंट की बढ़त है।

सिंधु ने लगातार 2 पॉइंट अर्जित किए हैं और स्कोर को 11-18 करा लिया है। लेकिन अगले ही पल कैरोलिना ने एक और पॉइंट बनाकर स्कोर फिर से 19-11 कर दिया है। दूसरे गेम को कैरोलिना मरीन ने 21-12 से जीत लिया है। इसके साथ ही अभी मुकाबला और चलेगा। अगला गेम जो भी जीतेगा, मैच और स्वर्ण पदक उसके नाम हो जाएगा।

तीसरे और निर्णायक गेम का मुकाबला शुरू हो गया है। इसमें भी कैरोलिना फिलहाल आगे चल रही हैं। कैरोलिना ने तीसरे गेम में भी दूसरे गेम की तरह शानदार खेल जारी रखा है और अबतक उन्होंने 6-1 की बढ़त बना ली है।

कैरोलिना मरीन 9-4 से तीसरे गेम में आगे चल रही हैं। जैसे-जैसे वह जीत रही हैं, वैसे ही भारत की स्वर्ण पदक की उम्मीदें भी धूमिल होती नजर आ रही हैं।...लेकिन यह अचानकर पीवी सिंधु का स्मैश और स्कोर हुआ 9-6।

मुकाबला बहुत ही रोचक चल रहा है और पीवी सिंधु फिर से लय में नजर आ रही हैं। स्कोर को उन्होंने 9-8 करा लिया है।

पीवी बेहतरीन खेल दिखाती हुईं और स्कोर 10-10 से बराबर हो गया है।

तीसरे गेम में दोनों ही खिलाड़ी अबतक बराबर का खेल दिखा चुकी हैं लेकिन इसबार फिर से पीवी ने जोरदार शॉट खेला जो कोर्ट के बाहर गिरा और एक पॉइंट का नुकसान हो गया। कैरोलिना का स्कोर 11-10 है।आखिरकार, तीसरे गेम को भी कैरोलिना मलिन ने जीत लिया है और भारत की पीवी सिंधु हार गई हैं। कैरोलिन ने यह गेम 21-15 से जीत लिया है।

हालांकि, सिंधु हार के बावजूद ​रजत पदक विजेता हैं। वनइंडिया सिंधु को इस शानदार जीत के लिए बधाई देता है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+