वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' से मिली जानकारी के मुताबिक सफीना को बुधवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस की एरावाने रेजाई के खिलाफ 6-3, 2-6, 4-6 से हार मिली।
दूसरी ओर, सेरेना ने दूसरे दौर के मुकाबले में कजाकिस्तान की यारोसालावा श्वेदेवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से पराजित किया। दूसरे सेट में सेरेना ने लगातार आठ अंक हासिल किए।
अगले दौर में सेरेना की भिड़ंत कैटरीना बोंडारेंको की बहन अलोना बोंडारेंको से होगी जबकि रेजाई का सामना रूस की एलिसा क्लेबानोवा से होगा।
रोजर्स कप के शुरुआती तीन दिन वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों के लिए भारी उलटफेर वाले रहे। तीन दिनों के भीतर स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा और कैरोलिन वोजनिएस्की सहित छह प्रमुख वरीय खिलाड़ी खिताब की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।
पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रूस की मारिया शारापोवा भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रही हैं। कंधे का ऑपरेशन कराने के बाद टेनिस से लगभग सात महीने तक दूर रहने वाली शरापोवा ने दूसरे दौर के मुकाबले में आस्ट्रिया को सिबली बामर को 6-3, 7-6 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*