For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पीवी सिंधु ने की चीनी कंपनी से भारतीय बैडमिंटन इतिहास की सबसे बड़ी डील

नई दिल्ली। चीन जैसे विकसित देश की बड़ी कंपनी लि निंग के साथ भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने 50 करोड़ रुपए की डील की। डील में स्पोंसरशिप और उपकरण शामिल हैं, जोकि 4 साल की है। इसी के साथ सिंधु किसी चीनी कपंनी से सबसे बड़ी डील करने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गईं। लि निंग कंपनी खेल से जुड़ी चीजों का निर्माण करती है।

भारत में लि निंग की साझेदार सनलाइट स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक महेंद्र कपूर ने बताया कि यह उस तरह की डील है जैसा प्यूमा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली से की थी। सिंधु को 40 करोड़ रुपए स्पोंसरशिप के लिए मिलेंगे, जबकि बाकी की राशि में उपकरण शामिल है, इसलिए यह लगभग 50 करोड़ के आस-पास की डील है।' लि निंग ने इससे पहले 2014-15 में भी सिंधु के साथ 1.25 करोड़ रुपए की डील की थी। सिंधु से इसके बाद 2016 में योनेक्स ने तीन साल के लिए करार किया था।

इन भारतीय खिलाड़ियों के साथ भी है चीनी कंपनी की डील
लि निंग कंपनी ने मनु अत्रि और बी सुमीथ रेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी से दो साल के लिए चार-चार करोड़ रुपए की डील है, जबकि राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पारुपल्लि कश्यप से कंपनी से आठ करोड़ रुपए में दो साल की डील है। चीन की इस कंपनी ने भारतीय ओलिंपिक संघ के साथ भी दो साल की डील की है। इस डील के तहत कंपनी 2020 तोक्यो ओलिंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों तथा अधिकारियों को प्रतियोगिता तथा प्रशिक्षण के लिए पोशाक और जूते मुहैया कराएगी।

कोहली के साथ हुई थी 100 करोड़ की डील
बता दें कि प्यूमा ने 2017 में कोहली के साथ आठ साल के लिए 100 करोड़ रुपए की बड़ी डील की थी जो सालाना लगभग 12.5 रुपए की है। वहीं रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने के बाद सिंधु की लोकप्रियता में जबदस्त इजाफा हुआ था और पिछले साल फोर्ब्स की सूची में वह विश्व में कमाई करने के मामले में 7वें स्थान पर हैं।

Story first published: Saturday, February 9, 2019, 12:14 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+