विश्व के 14वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सेलिक को रूस के मिखाइल यूझेनी के खिलाफ 4-6, 7-6 (7-4), 6-1 से हार झेलनी पड़ी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कनाडा के फ्रेडरिक नेमेयर आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। नेमेयर ने रूस के इगोर कुनित्सेन को 7-5, 6-1 से हराया। अगले दौर में उनकी भिड़ंत विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से होगी।
जर्मनी के स्टार खिलाड़ी रेनर शटलर भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। शटलर ने पहले दौर के मुकाबले में फ्रांस के फ्लोरेंट सेरा को 6-4, 6-0 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।