रियो ओलंपिक 2016: आज गोल्ड के लिए कैरोलिना मारिन से भिड़ेंगी सिंधु
नई दिल्ली। आज की शाम हर भारतीय के लिए काफी अहम है क्योंकि आज भारत की शटलर क्वीन पीवी सिंधु रियो में गोल्ड पाने के लिए वर्ल्ड नंबर वन स्पेन की कैरोलिना मारिन से भिड़ेंगी।
सफलता और तपस्या की नई इबादत लिखने वाली पीवी सिंधु और कैरोलिना का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्टस पर शाम 6:55 पर आयेगा। अगर ये मुकाबला सिंधु हारती भी हैं तो भी उनका सिल्वर मेडल पक्का है।
वैसे जीत का सपना संजोयें फाइनल में जगह बनाने वाली सिंधु ने साफ किया है कि उनका पूरा फोकस केवल गोल्ड पर है।
इस अहम मुकाबले की खास बात ये है कि सिंधु इससे पहले स्पेन गर्ल कैरोलिना मारिन के साथ खेल चुकी हैं और साल 2015 में उन्होंने कैरोलिना को डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में 21-15, 18-21, 21-17 से हराया भी था। इसलिए आज सवा सौ करोड़ भारतीय ऊपर वाले से प्रार्थना कर रहे हैं कि सिंधु एक बार फिर से ये खूबसूरत कारनामा करे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
