For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इंडिया ओपन बैडमिंटन के फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

By Rizwan

नई दिल्ली। भारत की स्टार शटलर गत चैंपियन पीवी सिंधु ने इंडिया ओपन बैडमिंटन 2018 टूर्नामेंट के महिला सिंगल फाइनल में जगह बना ली है। सिंधु ने शनिवार को महिला सिंगल्स के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइल मुकाबले में थाईलैंड की रातचानोक इंतानोन को 21-13, 21-15 से हराया। खिताब के लिए सिंधु अमेरिका की बेईवान झांग से फाइनल में खेलेगीं। झांग ने दूसरे सेमीफाइन में हांग कांग की चेयुंग नगान यी को 14-21, 21-12, 21-19 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

भारत के प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी को मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। प्रणव और सिक्की की जोड़ी को डेनमार्क की माथियास क्रिस्टियासेन और किस्टिना पेडेरसन की जोड़ी ने 21-16, 21-19 से हराया। इससे पहले साइना नेहवाल महिला एकल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार गईं थीं। पुरूष सिंगल मुकाबलों में आठवें वरीय बी साई प्रणीत और पारूपल्ली कश्यप भी पहले ही एकल मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Story first published: Saturday, February 3, 2018, 23:35 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+