For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Forbes लिस्ट में भारत की सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु को मिली जगह, जानिए क्यों मिला ये सम्मान....

नई दिल्ली। फोर्ब्स की सूची में बैडमिंटन स्टार पी.वी.सिंधु को जगह मिली है, जिन्होंने रियो ओलंपिक में भारत के लिए सिल्वर जीतकर कामयाबी की एक नई दास्तां लिखी है। सिंधु के जीतने की वजह से आज भारत में लोगों की खेल के प्रति सोच में बदलाव हुआ है, लोग अपनी बेटियों को खेल के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। लोगों की सोच में परिवर्तन करने के कारण ही सिंधु को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि 22 साल शटलर क्वीन पी वी सिंधु दुनिया की नंबर 3 बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स में वो टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी।

पीवी सिंधु का पूरा नाम पुसार्ला वेंकट सिंधु हैं

पीवी सिंधु का पूरा नाम पुसार्ला वेंकट सिंधु हैं

मालूम हो कि पीवी सिंधु का पूरा नाम पुसार्ला वेंकट सिंधु हैं। पीवी सिंधु का जन्म 5 जुलाई 1995 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। सिंधु के पिता पी.वी. रमण और माता का नाम पी. विजया हैं। रमण भी वालीबाल खेल में उल्लेखनीय कार्य हेतु वर्ष-2000 में भारत सरकार का प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

सिंधु मात्र 8 साल की उम्र से बैडमिंटन खेल रही हैं...

सिंधु मात्र 8 साल की उम्र से बैडमिंटन खेल रही हैं...

सिंधु मात्र 8 साल की उम्र से बैडमिंटन खेल रही हैं। सिंधू ने सबसे पहले सिकंदराबाद में इंडियन रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग और दूर संचार के बैडमिंटन कोर्ट में महबूब अली के मार्गदर्शन में बैडमिंटन खेलना शुरू किया। 2009 में कोलम्बो में सब जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कांस्य जीता।

सिंधु का सफर...

सिंधु का सफर...

  • इसके बाद 2010 में ईरान में फाजिर अहमद अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में रजत जीता।
  • 2010 में मेक्सिको में आयोजित जूनियर वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।
  • 2010 में उबेर कप के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में शामिल हुई।
  • जुलाई 2012 में एशिया यूथ अंडर-19 चैम्पियनशिप में पहला स्थान।
  • पहला ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड खिताब जीता

    पहला ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड खिताब जीता

    • 2012 चाइना मास्र्ट्स सुपर सीरीज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचीं।
    • 2012 में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उपविजेता।
    • 2012 में लखनऊ में आयोजित सैयद मोदी इंडिया ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट में उपविजेता।
    • 2013 में मलेशिया ओपन खिताब जीता, करियर का पहला ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड खिताब।
    •  ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी

      ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी

      सिंधु भारत की ओर से ओलंपिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं । वो भारत की नेशनल चैम्पियन भी रह चुकी हैं। सिंधु ने नवंबर 2016 में चीन ऑपन का खिताब अपने नाम किया है।

Story first published: Wednesday, March 28, 2018, 9:38 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+