नयी दिल्ली। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु का चाइना ओपन में शानदार अभियान जारी है। साल के पहले खिताब का इंतजार कर रही सिंधु ने इस प्रतियोगिता में गुरुवार को अपना मुकाबला जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने भी पुरूष एकल के मुकाबले में क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सिंधु ने महिला एकल में जहां बुसानन ओंगबमरंगफान को सीधे सेटों में 21-12, 21-15 से हराया तो वहीं श्रीकांत ने पुरुष एकल के मुकाबले में टॉमी सुगियार्तो को 10-21, 21-9, 21-9 से मात दी।
First game down, India's 🇮🇳 @srikidambi makes a strong and confident comeback, takes the match against Tommy Sugiarto 10-21;21-9;21-9. He enters the quarters of #FuzhouChinaOpenSuper750. Super show Srikanth. keep it going. 💪👊 #IndiaontheRise #badminton pic.twitter.com/dI5oYuJOHi
— BAI Media (@BAI_Media) November 8, 2018
श्रीकांत का मुकाबला काफी कड़ा रहा और उन्होंने पहले गेम में हार के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए अगले दोनों गेम जीत लिए। हालांकि थाइलैंड की शटलर सिंधु को इस दर्जे की चुनौती पेश नहीं कर सकी और सिंधु को इन्हें सीधे सेटों में हराने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
Sindhu through to the Quarters of China Open!@Pvsindhu1 beats her opponent,🇹🇭's Busanan Ongbamrungphan rather easily 21-12; 21-15 to make it to the QF of #FuzhouChinaOpenSuper750. Keep the 🔥 going, girl! #IndiaontheRise #badminton #Sindhu pic.twitter.com/uudcI5wB4G
— BAI Media (@BAI_Media) November 8, 2018
पिछले मुकाबले की तरह से इस मुकाबले में भी सिंधु ने शुरू से ही खेल पर अपनी पकड़ बनाए रखी। आसानी से पहला गेम 21-13 से जीतने के बाद उनको दूसरे गेम में भी कोई बड़ी दिक्कत नहीं हुई। बता दें कि दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु इस साल कई बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी कोई खिताब नहीं जीत पाई हैं। उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में उनका यह इंतजार खत्म होगा।
इससे पहले सिंधु ने रूस की ईवगेनिया कोसेतस्काया को 21-13, 21-19 से शिकस्त देकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया था। फुझोउ चाइना ओपन में सिंधु के सामने अभी आगे बड़ी चुनौतियां खड़ी हैं। इससे पहले श्रीकांत का भी पहला मुकाबला शानदार रहा था। उन्होंने अपने फ्रेंच प्रतिद्वंदी को सीधे सेटों में 21-12, 21-16 से मात दी थी।