रियो डी जेनेरियो। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने अपनी जापानी कॉम्पटीटर और दुनिया की नंबर 3 महिला बैडमिंटन खिलाड़ी नोजोम ओकुहारा के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले को जीत लिया है। उन्होंने शुरुआती दो सेट 21-19 और 21-10 से क्रमश: जीते। इस जीत के साथ ही उन्होंने भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है। Rio Olympic: हरियाणवी छोरी साक्षी मलिक की जीत के जश्न में डूबा देश, ट्विटर पर लगा बधाइयों का तांता
अब पीवी सिंधु को रजत पदक तो मिलना तय ही है। अगर वो अगला मुकाबला भी जीतती हैं तो उन्हें स्वर्ण पदक भी मिल सकता है। वुमेन सिंगल्स का फाइनल मुकाबला कल खेला जाना है।
P V Sindhu will be the fifth Indian woman to win a medal in #Olympics after Karnam Malleswari,Mary Kom,Saina Nehwal & Sakshi Malik
— ANI (@ANI_news) August 18, 2016
आपको बता दें कि इससे पहले के मुकाबले में सिंधु ने दुुनिया की नंबर 2 खिलाड़ी को मात देकर बड़ा उलटफेर किया था।
आपको बता दें कि पहलवानी में भारतीय पहलवान साक्षी मलिक के मेडल जीतने के साथ ही रियो ओलंपिक में भारत का खाता खुल चुका है। ये हैं वो 7 बातें जो बनाती हैं साक्षी मलिक को खास
रियो ओलंपिक में खुला भारत का खाता, महिला पहलवान साक्षी मलिक ने दिलाया कांस्य पदक !
सिंधु का रियो ओलंपिक में अबतक का सफर काफी शानदार रहा है। खेल जानकारों की मानें तो पीवी सिंंधु फाइनल में भी अपने लंबे कद का फायदा उठा सकती हैंं।
सिंधु ने दुनिया की नंबर 2 बैडमिंटन खिलाड़ी चीन की वैंग यिहान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। वह रियो ओलंपिक में अबतक खेले गए सभी मुकाबलों में अपराजित रही हैं। 21 वर्षीय भारत की इस बेटी से देश स्वर्ण पदक की उम्मीद जता रहा है।