For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पीवी सिंधु ने उपराष्ट्रपति से की सपरिवार मुलाकात, वेंकैया ने बताया इतिहास रचने वाली खिलाड़ी

PV Sindhu meets Vice President Venkaiah Naidu |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने हाल में वर्ल्ड टूर फाइनल्स में खिताब जीतकर इतिहास रचा था। सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-19, 21-17 हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज की थी। सिंधु ने इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से सपरिवार मुलाकात की है।

इस मुलाकात के दौरान वेंकैया नायडू ने सिंधु के खेल की तारीफ करते हुए कहा कि सिंधु ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में मिली जीत के साथ इतिहास रचा है। मैं उनको मुबारकबाद देता हूं। सिंधु के साथ इस दौरान उनके पिता भी थे। बता दें कि सिंधु बीडब्‍ल्‍यूएफ वर्ल्‍ड टूर फाइनल्‍स जीतने वाली पहली भारतीय हैं। यह उनका 14वां करियर खिताब और सीजन का पहला खिताब है।

फिलहाल सिंधु प्रीमियर बैडमिंटन लीग के सीजन 4 में हैदराबाद हंटर्स की ओर से खेल रही हैं। उन्होंने अभी अपने हाल के मुकाबले में पुणे 7 एसेस की कैरिलोना मारिन को हराया है। दुनिया की तीसरे नंबर की शटलर पीवी सिंधु ने चौथे नंबर की स्पेन की शटलर कैरोलिना मारिन को 11-15, 15-8, 15-13 से हरा दिया था। इस मुकाबले के साथ ही सिंधु और मारिन का एक दूसरे के खिलाफ हार-जीत का हिसाब बराबर हो गया।14वीं बार एक दूसरे के खिलाफ कोर्ट पर आमने-सामने थीं। इस जीत के साथ सिंधु ने मारिन के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 7-7 कर लिया। इससे पहले दोनों की भिड़ंत इस साल अगस्त में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हुई थी।

Story first published: Monday, December 24, 2018, 12:35 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+