पीवी सिंधु ने कोच गोपीचंद संग की तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव से मुलाकात
हैदराबाद। वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली शटलर पीवी सिंधु ने बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव से मुलाकात की। उनके साथ उनके मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद भी थे। मुलाकात के बाद सीएम ऑफिस से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि चंद्रशेखर राव ने सिंधु को बधाई दी और कहा कि उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन दिखाया, हालांकि वह करीब से स्वर्ण पदक से चूक गयीं।
चंद्रशेखर राव ने सिंधु को भविष्य में होने वाले प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं। आपको बता दें कि वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2017 के फाइनल मैच में सिंधु जापान की नोजोमी ओकुहारा से हार गई थीं, जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
ओकुहारा ने सिंधु को बेहद रोचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-19, 20-22, 22-20 से हरा दिया था। ओकुहारा विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली जापान की पहली महिला खिलाड़ी बनीं। दोनों के बीच यह सातवीं भिड़ंत थी, जिसमें जापानी खिलाड़ी ने चौथी बार बाजी मारी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
