खेल मंत्रालय ने सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु का नाम Padma Bhushan Awards सम्मान के लिए भेजा
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर खेल जगत से है, खेल मंत्रालय ने भारत की शटलर क्वीन पीवी सिंधु के नाम का प्रस्ताव Padma Bhushan सम्मान के लिए भेजा है। आपको बता दें कि रियो ओलंपिक में भारत को सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु ने अभी हाल ही में कोरिया ओपन चैंपियनशिप जीतकर तहलका मचाया है। सिंधु ने पिछले साल चाइना ओपन और इस साल इंडिया ओपन भी जीता है।
PV Sindhu Padma Bhushan Awards
सुपर सीरीज के अलावा सिंधु ने ग्लासगो वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत जीता है। आपको बता दें कि सिंधु की इस कामयाबी को देखते हुए ही खेलमंत्रालय ने उनका नाम देश के तीसरा सबड़े बड़े नागरिक सम्मान के लिए प्रस्तावित किया है।
सिंधु को मिला था पद्मश्री
मार्च 2015 में सिंधु को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें 2016 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड और 2013 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
धोनी को पद्म भूषण अवॉर्ड देने की सिफारिश
गौरतलब है इससे पहले बीसीसीआई ने धोनी को पद्म भूषण अवॉर्ड देने की सिफारिश केन्द्र सरकार से की है। धोनी के अलावा बीसीसीआई ने पद्म पुरस्कारों के लिए कोई और नाम नहीं भेजा है। बीसीसीआई ने धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी का हर टूर्नामेंट जीता है। वनडे में वो करीब 10000 रन बना चुके हैं और 90 टेस्ट खेल चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
