For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पीवी सिंधु का कमाल, फोर्ब्स की प्रभावशालियों की सूची में जगह बनाने वाली एकलौती खिलाड़ी

नई दिल्ली। बैडमिंटन के क्षेत्र में अपना नाम बना चुकीं पीवी सिंधु ने एक और कारनामा किया है। वह एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्हें फोर्ब्स इंडिया की भविष्य के प्रभावशालियों की सूची में जगह मिली है। इस सूची में कारोबार, एक्टिंग तथा खेल क्षेत्रों के 22 सफल युवाओं का नाम है। सूची में शामिल अन्य लोगों में अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के मुख्य कार्यकारी करण अडाणी, इंडियन एक्सप्रेस के समूह के कार्यकारी निदेशक अनंत गोयनका, फ्यूचर कंज्यूमर की प्रबंध निदेशक अश्नी बियानी और कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला शामिल हैं।

सूची में यस बैंक के राणा कपूर की बेटी राधा कपूर खन्ना, पारले एग्रो की नादिया चौहान, आईडी फ्रेश फूड के सह-संस्थापक पी.सी. मुस्तफा, फ्रेशवर्क्स के संस्थापक गिरीश मातृभूतम, जेरोधा के सह-संस्थापकों निखिल कामत एवं नितिन कामत, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की अमीरा शाह, बिबा अपैरेल के सिद्धार्थ बिंद्रा, सिएट के अनंत गोयनका, अपोलो हॉस्पिटल्स की उपासना कामिनेनी कोनिदेला और यूपीएल के विक्रम श्रॉफ का नाम भी शामिल है। इनके अलावा लोढ़ा समूह के अभिषेक लोढ़ा, क्लियरटैक्स के अर्चित गुप्ता, मासिव रेस्टोरेंट्स के जोरावर कालरा, अभिनेता विक्की कौशल, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, बिड़ला 91 बीयर के अंकुर जैन और ओयो रूम्स के रीतेश अग्रवाल का नाम भी शामिल है।

महिला एथलीटों की लिस्ट में वह एकमात्र भारतीय:
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु बैडमिंटन कोर्ट में जिस फूर्ति से प्रतिद्वंद्वी को चित करती हैं उतनी ही तेजी से वह कमाई करने में भी आगे हैं। दुनिया की टॉप 10 कमाई करने वाली महिला एथलीटों की लिस्ट में वे एकमात्र भारतीय हैं। वहीं विश्व पटल पर दुनिया की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट हैं। फोर्ब्स पत्रिका की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस लिस्ट में सबसे ऊपर अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का नाम है। शीर्ष-10 की इस सूची में आठ टेनिस खिलाड़ी हैं। फोर्ब्स की मानें तो सिंधु के पास कुल 59 करोड़ की कमाई है। इसमें ब्रिजेजस्टोन, गाटोरेडे, नोकिया, पैनासोनिक जैसी कंपनियों संग करार से कमाई के पैसे शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में अपने जोरदार प्रदर्शन के चलते भारत में बैडमिंटन का चेहरा बन कर उभरीं हैं। सिंधु 2016 में रियो ओलिंपिक के फाइनल तक का सफर तय किया था। सेरेना नंबर वन- मां बनने के कारण सेरेना करीब एक वर्ष तक खेल से दूर रहीं थी। हालांकि इसके बाद भी विज्ञापन से पैसा जुटाने के मामले में काफी आगे हैं।यही कारण है कि वह नंबर एक स्थान पर हैं। सेरेना को सिर्फ 62 हजार डॉलर पुरस्कार से मिले हैं। उनकी सालाना कमाई 126 करोड़ रुपये है।

Story first published: Tuesday, September 25, 2018, 16:03 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+