For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

"Gully Boy" रणवीर सिंह के साथ पी.वी.सिंधु की यह तस्वीर हो रही है वायरल

नई दिल्ली। बैडमिंटन स्टार पी.वी सिंधु इन दिनों सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाई हुई हैं। कारण है उनका बैडमिटन के अलावा फैशन की दुनिया में कदम रखना। सिंधु ने कुछ दिन पहले हुए लैकमे फैशन शो में रैंपवाॅक कर खूब सुर्खियां बटाैरीं। वहां से उनकी रैंपवाॅक करते हुए तस्वीरों ने तहलका तो मचाया लेकिन इसके साथ "Gully Boy" नाम से जाने वाले रणवीर सिंह के साथ जब उनकी तस्वीर वायरल हुई तो लोगों ने खूब पसंद किया। सिंधु ने शो के दाैरान रणवीर से मुलाकात करते हुए एक तस्वीर खिंची और अपने ट्विटर अकाउंट कर शेयर की।

रणवीर सिंह के लिए लिखा यह संदेश
सिंधु ने तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर के लिए खास संदेश लिखा, जिसमें लिखा गया था- आपके साथ फिर से मुलाकात करके अच्छा लगा। आप तो मार रहे हैं। गली ब्वॉय के लिए शुभकामनाएं। बता दें कि इससे पहले इन दोनों की मुलाकात सितंबर में फोर्ब्स इंडिया टाइकून ऑफ टूमॉरो इवेंट के दाैरान हुई थी। सिंधु रणवीर की बहुत बड़ी फैन है और जब उन्होंने पहली बार रणवीर को देखा था को सीधे गले लग गईं थीं। उस समय सिंधु ने तस्वीर शेयर करते लिखा था। लिखा '' आखिरकार हम मिलें !! रणवीर सिंह से मिलना मेरे लिए एक फैन मूमेंट था। मैं उन्हें उनके जीवन के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं देती हूं। मैं आपको रणवीर सिंह के बजाए रॉक स्टार बुलाना चाहूंगी। ''

लैकमे फैशन शो में तो पहले सिंधु वाणी रुघमती की पीली ड्रेस में सामने आई लेकिन जब दूसरी बार वह व्हाइट शाॅट ड्रेस पहनकर रैंप पर उतरी तो सभी देखते ही रह गए। सिंधु किसी माॅडल से कम नहीं लग रहीं थी। उन्होंने रैंप की तस्वीरें भी शेयर की जिसे देख फैंस यकीन नहीं कर पा रहे।

Story first published: Thursday, February 7, 2019, 18:16 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+