बैडमिंटनः मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु


नई दिल्ली। बैडमिंटन में एक अलग ही मुकाम हासिल करने वाली ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता और भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने गुरुवार को मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधु ने महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-39 स्थानीय खिलाड़ी यिंग यिंग ली को मात दी। विश्व रैंकिंग की नंबर तीन की खिलाड़ी सिंधु ने यिंग को 32 मिनट तक चले मैच में सीधे गेमों में 21-8, 21-14 से मात देकर अंतिम-8 में स्थान पक्का कर लिया। इस मुकाबले में सिंधु ने बहुत आसानी से यह मुकाबला जीता। जिस लय में वो दिखाई दे रही हैं उससे लग रहा है कि सिंधु इस बार एक नया मुकाम हासिल करके लौटेंगी।

गौरतलब हो कि सिधु का सामना क्वार्टर फाइनल में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी और स्पेन की दिग्गज खिलाड़ी कैरोलीना मारिन से होगा। बता दें कि मारिन ने ही रियो ओलंपिक खेलों में सिंधु को फाइनल मैच में हराकर रजत पदक तक संतुष्ट रहने के लिए मजबूर किया था। निश्चित ही सिंधु के जेहन में ये यादें भी होंगी। हालांकि, सिंधु उसके बाद से एक बार मारिन को हरा चुकी हैं, लेकिन अब उन्हें एक बार फिर से हिसाब चुकता करने का मौका मिला है।

Story first published: Friday, June 29, 2018, 10:12 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+