For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इंडोनेशिया ओपनः क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, जीत से मनाया जन्मदिन का जश्न

नई दिल्ली। भारत की बैडमिंटन स्टार और ओलिंपिक रजत विजेता पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन में जापान की आया ओहोरी को हराकर क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। गौरतलब हो कि इस दिन पीवी सिंधु का 23वां जन्मदिन भी था ऐसे में उन्होंने अपने फैंस और खुद के लिए जीत का तोहफा पाया है। गौरतलब हो कि दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

ऐसे रहा मुकाबलाः इस जीत के बाद सिंधु का मुकाबला अब थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान या चीन की ही बिंगजियाओ से होगा। इस मुकाबले में सिंधु ने 0 -3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 10- 8 और 16-12 की बढ़त बनाई। उन्‍होंने पहला गेम आसानी से जीत लिया और दूसरे गेम में भी दबाव बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। वहीं दूसरी तरफ एचएस प्रणॉय ने चीनी ताइपै के वांग झू को 21- 23, 21- 15, 21-13 से हराया। पहले गेम में दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी वांग ने 14 -10 की बढ़त बना ली थी लेकिन प्रणॉय ने जल्दी ही इसे कम करके 13-14 कर दिया. वांग ने फिर 17-14 की बढ़त बनाई, लेकिन प्रणॉय ने दो और अंक लेकर इसे 19-19 किया। वांग ने वापसी करते हुए चार अंक लेकर पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में प्रणॉय ने बेहतर खेल दिखाते हुए 11- 8 की बढत बनाई. उसकी बढत 17-12 हो गई और वांग की दो गलतियों के बाद प्रणॉयने यह गेम जीतकर मैच में वापसी की।

Story first published: Friday, July 6, 2018, 9:18 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+