रियो ओलंपिक 2016: शानदार जीत के साथ ही क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु
नयी दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की निराशाजनक प्रदर्शन के बाद एक अच्छी खबर आई है। ओलंपिक में बैडमिंटन के महिला वर्ग में पीवी सिंधु ने प्री-क्वार्टरफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर दिया है। सिंधू ने ताइपेइ की यिंग जू ताइ को सीधे गेम में हरा कर जीत हासिल की।
सिंधू ने सीधे सेटों 21-13, 21-15 में यिंग को हराकर मैच क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब बुधवार को उनका मुकाबला चीन की वांग यिहान से होगा। इस मुकाबले पर सबकी नजर होगी। वहीं पुरुष सिंगल्स में भी किदाम्बि श्रीकांत ने डेनमार्क के जैन-ओ जॉरगेंसेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
अगर रियो ओलंपिक में पीवी सिंधु के अब तक के सफर की बात करें तो उन्होंने अप ने पह ले मुकाबले में हंगरी के लौरा सारोसी को हराया था, जबकि रविवार को हुए दूसरे मुकाबले में उन्होंने कनाडा की मिशेल ली को कड़ी चुनौती देते हुए जीत हासिल की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
