पीवी सिंधू बनी दुनिया की नंबर 2 शीर्ष शटलर
नई दिल्ली। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है, वह विश्व की दूसरे नंबर के की शटलर बन गई हैं। ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली सिंधू ने हाल ही में इंडियन ओपेन मे अपनी चिर प्रतिद्वंदी कैरोलीना मरीन को 21-19 21-16 से हराकर ओलंपिक के फाइनल में अपनी हार का बदला लिया था, जिसका फायदा उन्हें अपने विश्व रैंकिंग में मिला है।
रियो ओलंपिक 2016 के बाद सिंधू ने इंडियन ओपन में कैरोलीना को हराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी । वहीं मलेशिया ओपन में भी अगर सिंधू बेहतर प्रदर्शन कर पाती तो वह विश्व की शीर्ष रैंकिंग पर पहुंच सकती थी लेकिन दुर्भाग्यवश वह पहले ही राउंड से बाहर हो गई थीं। अगर पीवी सिंधू को घरेलू समर्थन प्राप्त होने के बावजूद वह पहले राउंड में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट कैरोलिना के सामने सिंधू संघर्ष करती नजर आई।
सिंधू ने इंडियन ओपन में कैरोलिना को हराकर अपनी रैंकिंग में तीन स्थान का सुधार किया और दूसरे नंबर पर पहुंच गई, उन्होंने जापान की अकेन यमुगाची को पीछे कर यह स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही शीर्ष पांच स्थानों पर पहुंचने वाली पीवी सिंधू भारत की दूसरी शटलर बन गई हैं। सायना नेहवाल जिन्होंने मलेशिया ओपन में अपना पहला मैच गंवा दिया था वह एक स्थान खिसकर अब विश्व रैंकिंग में 9वें स्थान पर पहुंच गई हैं, सायना नेहवाल के कुल अंक 64279 हैं।
वहीं ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट कैरोलिना की रैंकिंग नंबर तीन है और उनके कुल अंक 75663 है। वहीं अगर पुरुष शटलर्स की रैंकिंग के बारे में बात करें तो अजय जयराम जिन्होंने विक्टर एक्सेल्सेन को मलेशिया ओपन में 9-21, 21-14, 21- 19, से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी वह विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:15 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
