सिनसिनाटी मास्टर्स के दूसरे दौर में पहुंचे हेविट
सिनसिनाटी (ओहायो), 19 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के टेनिस स्टार ल्यूटन हेविट और उनके हमवतन खिलाड़ी क्रिस गुसिओने सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के एकल मुकाबले के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मंगलवार को हेविट ने स्वीडन के रॉबिन सोडरलिंग को 3-6, 7-6(10-8), 6-4 से पराजित किया।
चोट से उबरने के बाद खेल रहे सोडरलिंग ने पहला सेट आसानी से जीत लिया लेकिन हेविट दूसरे सेट में जोरदार वापसी करते हुए उन पर हावी हो गए।
जीत के बाद हेविट ने कहा, "यह एक कठिन मैच था। सोडरलिंग पिछले तीन या चार महीने से बेहद अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। परंतु मैंने यहां अच्छा खेल दिखाया।"
दूसरे दौर में हेविट का मुकाबला जर्मनी के बेंजामिन बेकर से होगा। उधर, एक अन्य मुकाबले में गुसिओने ने जर्मनी के फिलिप कोहिस्क्रेबर को 7-5, 2-6, 6-3 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications