Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शूमाकर अब नहीं करेंगे वापसी

सात बार फ़ॉर्मूला वन चैंपियन रह चुके माइकल शूमाकर ने गर्दन में चोट के कारण फ़ेरारी के साथ रेसिंग में वापसी करने का फ़ैसला बदल दिया है. 40 वर्षीय शूमाकर ने 2006 में संन्यास ले लिया था लेकिन फ़िलिपे मासा के घायल होने के कारण वे 23 अगस्त को यूरोपीयन ग्राँ प्री में फ़ेरारी के लिए खेलने को राज़ी हो गए थे. पर अब उन्होंने कहा है कि वे वापसी नहीं कर पाएँगे.

फ़रवरी में हुई एक दर्घटना में शूमाकर की गर्दन में चोट आई थी. शूमाकर ने अपनी वेबसाइट पर कहा है, "दुर्भाग्यवश गर्दन में हो रहे दर्द को दूर करने में हम सफल नहीं रहे. फ़रवरी में हुई दुर्घटना, गर्दन और सर में हुआ फ़्रैक्चर...इन सब के कारण दर्द बहुत ज़्यादा है. फ़ॉर्मूला वन के दौरान जिस तरह की चुनौतियों से गुज़रना पड़ता है उन्हें सहने की क्षमता अभी गर्दन में नहीं है. सोमवार को परीक्षण में यही नतीजा सामने आया."

उन्होंने कहा है कि हालत में सुधार न होने के कारण सोमवार को अंतिम परीक्षण करवाने का फ़ैसला लिया गया था. फ़ेरारी के साथ शूमाकर ने पाँच बार चैंपियनशिप जीती है और उनके साथ सलाहकार का काम कर रहे थे. हंगेरियन ग्राँ प्री में मासा बुरी तरह घायल हो गए थे और उनकी जगह शूमाकर ने मैदान में उतरने का फ़ैसला किया था.

शूमाकर ने 250 ग्राँ प्री में से 91 जीते हैं. दोबारा न खेल पाने पर शूमाकर ने कहा, "मैं बहुत निराश हूँ. फ़ेरारी के साथियों से मैं माफ़ी माँगता हूँ और अपने प्रशंसकों से भी." शूमाकर ने इससे पहले जब वापसी का फ़ैसला लिया था तो उसके प्रशिक्षण भी शुरु कर दिया था और इस दौरान अपना वज़न भी कम कर लिया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+