For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पीवी सिंधु की तैयारियों को लगा झटका, विश्व चैंपियन बनाने वाली कोच ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: पीवी सिंधु की विदेशी कोच किम जी ह्यून ने भारतीय महिला सिंगल बैडमिंटन कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह पर्सनल कारण बताए जा रहे हैं। किम जी ह्यून ने पीवी सिंधु को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जिताने में अहम रोल अदा किया था। पिछले महीने बेसल में यह चैंपियनशिप जीतने वाली सिंधु के लिए यह एक झटका भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार किम जी ह्यून ने अपने बीमार पति की देखरेख के लिए यह कदम उठाया है। उनके पति न्यूजीलैंड में हैं और वह न्यूरो स्ट्रोक से जूझ रहे हैं।

भारत के चीफ नेशनल कोच पुलेला गोपीचंद ने इस बारे में बात करते हुए पीटीआई से बताया, 'हां, यह सच है कि किम जी ह्यून ने अपने बीमार पति के लिए पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके पति विश्व चैंपियनशिप के दौरान ही न्यूरो स्ट्रोक से जूझ रहे थे। इसलिए वह वापस चली गईं। उनको अपने पति की देखभाल करने की जरूरत थी क्योंकि उनको रिकवर करने में 4 से 6 सप्ताह का समय लग जाएगा।'

वहीं सिंधु का कहना है कि ऐसी स्थिति में उनको किम जी ह्यून के बिना ही अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाना होगा। सिंधु ने कहा, 'ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि किम को इस स्टेज में छोड़ना पड़ रहा है और मैं दुआ करती हूं कि उनके पति की जल्द रिकवरी हो जाए।'

बता दें कि सिंधु और किम जी ह्यून के बीच शानदार तालमेल था जिसके चलते अब सिंधु को नए सिरे से शुरुआत करनी होगी लेकिन सिंधु का कहना है- एक स्पोर्ट्सपर्सन की जिंदगी में ऐसा होता रहता है। मुझे अब ज्यादा मेहनत करनी होगी और मुझे भरोसा है कि गोपी (पुलेला गोपीचंद) और बीएआई सब चीजों को संभाल लेंगे। इसी बीच सिंधु के पिता पी वी रमना ने बताया है कि अगर जरूरत पड़ती है सिंधु पुरुष सिंगल कोच पार्ट टी सेंग की सहायता ले सकती हैं।

Story first published: Tuesday, September 24, 2019, 11:07 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+