For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

विश्व चैंपियन बनने के बाद भारत लौटी पीवी सिंधु, हुआ 'ग्रैंड वेलकम'

नई दिल्ली: विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने के बाद पीवी सिंधु ने स्वदेश वापसी की कर ली है। सिंधु ने रविवार (25 अगस्त) को स्विट्जरलैंड के बासेल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर इतिहास रच दिया था। सिंधु ने भारत वापसी पर जोरदार स्वागत हुआ है।

इस दौरान सिंधु ने अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा- 'मैं देश के लिए और भी बहुत ज्यादा पदक जीतना चाहूंगी। मैं अपने सभी फैंस को धन्यवाद देती हूं। ये उनका प्यार और आशीर्वाद ही है जिस वजह से मैं यहां पर हूं।'

सिंधु ने यह पदक अपनी मां को समर्पित किया है। खास बात यह है कि सिंधु का मां का इसी दिन (25 अगस्त) को जन्मदिन भी था। मैच जीतने के बाद सिंधु ने कहा, "यह पदक मैंने अपनी मां को समर्पित किया है। आज उनका जन्मदिन है। मेरे कोच पुलेला गोपीचंद और मेरे सहयोगी स्टाफ का बहुत बड़ा शुक्रिया।"

यह सिंधु का लगातार तीसरा वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल था। इससे पहले के दो फाइनल मैचों में 2017 में उनको ओकुहारा ने और 2018 में कैरोलिना मैरिन ने हराया था। सिंधु ने मैच के बाद अपनी जीत पर कहा- पिछली बार मैं फाइनल मैचों में हार गई थी। इसलिए इस बार जीतना मेरे लिए अहम था। मैं बहुत खुश हूं। मैं दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। ये मेरे लिए काफी मायने रखते हैं। वे हर मैच में मेरे लिए साथ रहे।

विश्व चैंपियनशिप के बाद तोक्यो ओलंपिक 2020 को लेकर सिंधु ने कहा, 'लोग पहले ही पूछने लगे हैं सिंधु तोक्यो 2020 में स्वर्ण पदक को लेकर क्या विचार है?'उन्होंने कहा, 'ओलिंपिक काफी दूर नहीं है लेकिन इस समय मैं कदम दर कदम आगे बढ़ना चाहती हूं। मुझे पता है कि ओलंपिक क्वालीफिकेशन चल रहा है लेकिन उम्मीद करती हूं कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगी लेकिन फिलहाल मैं सिर्फ इसका लुत्फ उठाना चाहती हूं और किसी और चीज के बारे में नहीं सोचना चाहती।'

Story first published: Tuesday, August 27, 2019, 10:29 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+