पश्चिम बंगाल के स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी तपस सेन ने बताया, "सोमवार को गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली की पुत्री स्नेहा गांगुली (11) की स्वाइन फ्लू की जांच सकारात्मक रही।"
सेन ने कहा, "स्नेहा को कोलकाता स्थित एम.आर. बांगुर अस्पताल के एक अलग वार्ड में भर्ती कराया गया है।"
सूत्रों के मुताबिक स्नेहा की हालत स्थिर है और उसे चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।