Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉन्गकॉन्ग ओपन: सिंधु और समीर ने दी भारत को दोहरी खुशी

कोवलून। हॉन्गकॉन्ग में खेले जा रहे हॉन्गकॉन्ग ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में शनिवार को भारतीय खेलप्रेमियों के लिए दो बड़ी खबर आई हैं। पीवी सिंधु और समीर वर्मा ने अपने-अपने वर्ग में फाइनल में जगह बना ली है।

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का जोरदार प्रदर्शन लगातार जारी है। हॉन्गकॉन्ग ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में सिंधु ने हॉन्गकॉन्ग की खिलाड़ी यी चिउंग नेंग को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। सिंधु ने 21-14, 21-16 से मुकाबला अपने नाम किया। फाइनल में रविवार को उनका मुकबाला ताइवान की ताई जू यिंग से होगा।

रियो ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम करने वाली सिंधु ने पिछले हफ्ते ही चाइना ओपन का खिताब जीता है।

sameer

वहीं दूसरी ओर हॉन्गकॉन्ग ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरूष वर्ग से भी बढ़िया खबर है। भारत के समीर वर्मा ने डेनमार्क के जान ओ जर्गेसन को 21-19, 24-22 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

फाइनल में समीर हॉन्गकॉन्ग के खिलाड़ी नेग लोंग अंगुस से खिताब के लिए भिडेंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+