Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फेडरर फिर जलवा बिखरने को तैयार

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विश्व में सर्वोच्च वरीयता प्राप्त फेडरर ने रविवार को कहा, "मेरे में उत्साह की कोई कमी नहीं है। मैं टेनिस कोर्ट पर वापसी करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।" कनाडा के मांट्रियल में फेडरर पांच सप्ताह बाद टेनिस कोर्ट पर नजर आएंगे।

उन्होंने कहा, "मैं पिछले कुछ सप्ताह से कड़ी मेहनत कर रहा था। इसीलिए मैं वापस आया हूं। अगर ऐसा नहीं होता तो मैं अभ्यास करने, सवालों के जवाब देने और मैच खेलने की बजाय घर पर कुछ और कर रहा होता।"

बीते शनिवार को 28 वर्ष के हो गए फेडरर ने कहा, "मैं अब खुद को पूरी तरह तरो-ताजा महसूस कर रहा हूं। मैं सफर करना चाहता हूं और क्योंकि यह मेरे खेल का हिस्सा है। मुझे सफर करने से कोई परहेज नहीं है।"

फेडरर ने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से उनके कंधों से एक भार उठ जाएगा। उन्होंने कहा, "मेरा परिवार टेनिस में मुझ पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद कर सकता है। मैं कई वर्षो से दबाव में रहा हूं। इससे मुझे मानसिक तौर पर मदद मिलेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+